समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने बीते दिनों महानगर हल्द्वानी में एक दुकान से जीरा, धनिया व हरी इलायची के कट्टे चोरी होने का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों चोरो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
आपकों बता दें कि विगत 2 जनवरी की रात को कलावती कॉलोनी में रहने वाले मूल रूप से गली नं. 2, करावल न्यार दिल्ली निवासी डेविड शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा की दुकान से चोरों ने 32 कट्टे जीरा, 5 कट्टे धनिया व 6 पैकेट हरी इलायची के चोरी कर लिये थे। दुकानदार डेविड द्वारा चोरी की घटना की जानकारी देने पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया था और चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद ली। इस बीच पुलिस के हाथ सफलता लग गई। पुलिस ने जब मंडी बाइपास में टैम्पो संख्या यूके 04टीबी-17741 को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से 12 कट्टे जीरा बरामद हुआ। इस पर चालक गगन पुत्र राम विलास राज निवासी गैगुवा थाना मधुबन, जिला मोतीहारी, पूर्वी चम्पारण व हाल निवासी सब्जी मंडी से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि इस चोरी को अपने साथी अब्दुल रहमान उर्फ राजा पुत्र रफीक राजा निवासी इन्द्रानगर ठोकर के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इस पर पुलिस ने चालक की निशानदेही पर उसके साथी राजा को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से पुलिस ने 20 कट्टे जीरा, 5 कट्टे धनिया व 6 पैकेट हरी इलायची के भी बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां उसे दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में हीरानगर चौकी के एसआई बालकृष्ण आर्या, कांस्टेबल विनोद राणा, नसीम अहमद, केशव बोरा शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440















