बैलपड़ाव रेंज में गुलदार का शव मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर (कुलदीप अग्रवाल)। यहां तराई पश्चिम वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज क्षेत्र में एक गुलदार का शव मिला है। जिससे उसके आस-पास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे विभाग अधिकारियों व कर्मियों ने गुलदार के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाया। विभाग के अधिकारियों मुताबिक गुलदार की मौत आपसी संघर्ष से होने का अंदेशा जताया है। अधिकारियों ने बताया है कि गुलदार की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम मोतीपुर छोई गैबुआ क्षेत्र के गोपाल लटवाल के लीची के बगीचे में गुलदार का शव पड़ा दिखा तो ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे रेंजर संतोष पंत व वन कर्मियों की टीम ने जानकारी ली। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये ले गये। जहां पशु चिकित्सक डॉ0 दुष्यंत शर्मा ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया। बाद में शव को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान टीम में बसंत, पंत, दयाल राम, हीरा पांडेय, पूरन गोस्वामी व आनंद मौजूद रहे।
इधर रेंजर संतोष पंत का कहना है कि गुलदार का शव दो दिन पुराना हैं जो सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ है। उन्होंने प्रथम दृष्टया में दूसरे गुलदार से आपसी संघर्ष होने से गुलदार की मौत होना बताया है।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440