समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के हरिद्वार-लक्सर रोड पर जंगल से निकल कर हाथियों का झुंड मिस्सरपुर की शिव विहार कॉलोनी में आ गया। जिससे में क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में कैद हो गए। हालाकि हाथियों के झुंड ने किसी का हानि नहीं पहुंचाई झुंड ने कालोनी का भ्रमण कर पुनः जंगल की ओर रवाना हो गए। ।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब सात बजे मिस्सरपुर की शिव बिवाहर कॉलोनी में एक हाथियों का झुंड आ गया। बताया जा रहा है कि इस झुंड में दो मादा, एक नर हाथी और एक हाथी का बच्चा शामिल था। जिसे देख लोगों में दहशत मच गई और सभी लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। बाद में हाथी का झुंड बिना किसी को हानि पहुंए क्षेत्र के निर्माणाधीन भवन के किनारे से होकर पुनः जंगल की ओर प्रस्थान कर गया। फिलहाल क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग को उक्त मामले की जानकारी दे दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



