नैनीताल व अन्य पर्वतीय क्षेत्रो में दो दिन रहेगा दोपहिया वाहनो पर प्रतिबन्ध, जानने के लिए पढ़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मौसम विभाग के जारी भारी वर्षा अलर्ट के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस द्वारा इस वीकेंड में जनता की सुरक्षा के मद्देनजर दो पहिया वाहनों को नैनीताल तथा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में जाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। मौसम विभाग द्वारा दिनांक 09 व 10 जुलाई, 2022 को भारी वर्षा होने के कारण मार्गों के क्षतिग्रस्त होने तथा बादल फटने की संभावना जताई गई है। सम्मानित जनता से अपील की जाती है कि कृपया इस वीकेंड में यात्रा करने से बचें यदि अति आवश्यक हो तभी यात्रा करें। सिर्फ पब्लिक ट्रांसपोर्ट या फोर व्हीलर का ही प्रयोग करें। मौसम विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले वेदर अलर्ट को जरूर देखें। नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440