अनहोनी का संकेत देती हैं सपने में दिखने वाली ये 5 चीजें, कुछ ऐसा दिखने पर हो जाएं सतर्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सपने में जो भी चीजें दिखाई देती हैं उसपर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता। सामुद्रिक शास्त्र में हर सपने का एक खास मतलब होता है। कई बार हमें कुछ ऐसे सपने आ जाते हैं जो भविष्य में होने वाली किसी अशुभ घटना का संकेत देते हैं।
नींद में सपने हम सभी देखते हैं। कई लोगों की ये मानना है कि सपने हमारी जिंदगी से जुड़े होते हैं और इनका कोई ना कोई मतलब होता है। कई बार हम लोग सपने में ऐसे चीज देख लेते हैं कि डर के मारे अपने आप आंख खुल जाती है। वहीं कई बार सपना देखते देखते मुस्कुराने लगते हैं। इन दोनों के विपरीत कुछ सपने ऐसे होते हैं जो अपने साथ कई सवाल छोड़ जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सपने हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं। इससे हमें ये पता चलता है कि भविष्य में क्या होने वाला है? आज हम आपको बताएंगे सपनों में दिखने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें देखना अशुभ माना जाता है।
कौआ, उल्लू या सांप का दिखना
अगर किसी रात सपने में आपको कौआ नजर आता है तो यह किसी अशुभ घटना की ओर संकेत करता है। तो वहीं सपने में अगर उल्लू दिख जाए तो किसी अपशगुन, बीमारी या दुखद समाचार मिलने की ओर इशारा करता है। इसके अलावा सपने में सांप दिखना भी अशुभ माना गया है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति को मृत्यु के समान कष्ट मिल सकता है।
पेड़ कटते हुए देखना
अगर किसी को सपने में पेड़ कटते हुए दिखाई दें तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति को रुपये पैसों का नुकसान होने वाला है। साथ ही इस तरह के सपने को स्वास्थ्य हानि का भी संकेत माना जाता है।
झाड़ू का दिखना
वैसे तो झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और धनतेरस के दिन अधिकतर लोग नई झाड़ू खरीदते हैं, लेकिन सपने में झाड़ू का दिखना अशुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र की मानें तो सपने में झाड़ू दिखना बताता है की आपको निकट भविष्य में धन की हानि होने वाली है।
खुद को गिरते हुए देखना
सपने में खुद को पहाड़ से, किसी ऊंची बिल्डिंग से या किसी भी ऊंची जगह से गिरते देखना भी अशुभ माना जाता है। इस तरह का सपना आने का मतलब है कि भविष्य में आपकी सेहत खराब हो सकती है और आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
रेगिस्तान में चलना
अगर किसी रात आप सपने में खुद को रेगिस्तान में चलते हुए देखें तो इसका मतलब है की आपको भविष्य में किसी शत्रु की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440