समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी कोई न कोई कमी रह जाती है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो कम मेहनत करते हैं फिर भी अपनी जिंदगी को ऐशो आराम के साथ व्यतीत करते हैं। बताया गया है कि कभी-कभी ग्रह संबंधी बाधाओं के कारण धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन समस्याओं से मुक्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर हर तरह की समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
घर की दरिद्रता होती है दूर
चावल बहुत पूजनीय होता है क्योंकि पूजा के सभी कार्यों में इनका इस्तेमाल किया जाता है। चावल को अक्षत भी कहा जाता है और अक्षत का अर्थ होता हा अखंडित। तिलक लगाने के बाद चावल लगाया जाता है। बताया जाता है कि ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। चावल का संबंध चंद्रमा से भी माना जाता है और इन उपायों को आजमाकर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। जिससे वह शुभ फल देने लगते हैं और जीवन में धीरे-धीरे सभी समस्याओं का अंत हो जाता है।
धन प्राप्ति के बनते हैं योग
पैसों की तंगी से परेशान हैं तो सोमवार के दिन आधा किलो चावल शिवलिंग के पास बैठकर एक-एक मुट्ठी चढ़ाएं। बचे हुए चावल को किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा लगातार आप पांच सोमवार तक करते रहें। ध्यान रहे कि शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले चावल साबुत होने चाहिए न कि टूटे। टूटे हुए चावल किसी भी देवी-देवता पर नहीं चढ़ाने चाहिए। इस उपाय धन प्राप्ति के योग बनना शुरू हो जाएंगे।
नौकरी व व्यवसाय की समस्या होती है दूर
अगर आप ऑफिस में किसी बात से परेशान हैं या फिर आपको नए अवसर नहीं मिल रहे हैं तो मीठे चावल बनाकर कौवों को खिला दें। ऐसा करने से नौकरी व व्यवसाय में आपकी समस्याओं का अंत हो जाएगा और ऑफिस में प्रमोशन भी मिल जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












