प्लाट में खड़े वाहन से तेल चोरी करने का प्रयास, चालक के जागने पर चोर फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां खाली पड़े प्लाट में खड़े वाहन से दो चोर तेल चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन चालक के जागने से चोर मौके का फायदा उठा कर फरार हो गये। चालक ने भागते हुए चोर को पहचान भी लिया है। वाहन स्वामी ने तहरीर सौंप कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम कराला गांवए ओखलीसिरौद बागेश्वर निवासी भरत भूषण रौतेला ने कहा है कि बीती 14 जून को आदर्श कॉलोनी गोरापड़ाव में खड़े उसके वाहन संख्या यूके 02सीए.0630 से दो चोर तेल चोरी कर रहे थे। तभी आवाज सुनकर वाहन में सोते हुए चालक की नींद खुल गई। चालक द्वारा शोर मचाने पर चोर मौके का फायदा उठा कर फरार हो गये। लेकिन चालक ने चोर को भागते हुए पहचान लिया। तहरीर में चोरों के नाम चन्दन कुमार आर्य और रतन धामी बताये गये हैं। वाहन स्वामी ने पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में महिला शक्ति का सम्मान: दिव्य ज्योति संस्था ने आयोजित किया विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440