अस्पताल के बाहर से उड़ाई चोरो ने बाइक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वाहन चोरो के हौसले इस कदर बुलंद नजर आ रहे है कि अज्ञात चोर अस्पताल गेट के बाहर खड़ी बाइक पर अपना हाथ साफ कर ले उड़े। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
धारी निवासी मनोज सिंह पुत्र भीम सिंह द्वारा पुलिस को सौपी तहरीर में बताया कि वह बीते दिवस अपनी बाइक संख्या यूके 04एजी-8401 में सवार होकर डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल गया था। जहां उसने अपनी बाइक को अस्पताल के गेट के पास खड़ी कर अंदर चला गया। जब वह कुछ देर बाद लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने बाइक की आस-पास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   लहसुन खाने के चमत्कारिक फायदे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440