भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से चोरो ने उड़ाया ऑटो रिक्शा

खबर शेयर करें

Thieves blew auto rickshaw from Bhotia Padav Chowki area

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र के एक घर के बाहर खड़े ऑटो रिक्शा को अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया। पीड़ित द्वारा दी तहरीर के आधार पर पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   छात्रों के लिए बड़ी राहतः उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एडमिशन की अंतिम तिथि 26 फरवरी तक बढ़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोटिया पड़ाव निवासी दीपक गुप्ता ने कार्य करने बाद शनिवार की रात को अपने घर के बाहर ऑटो रिक्शा को खड़ा कर दिया। जब दीपक सुबह घर के बाहर आये तो सहम गये उसने देखा कि ऑटो अपनी जगह से गायब था। काफी खोजबीन करने बाद दीपक ने पुलिस का शरण ली। पुलिस ने दीपक की शिकायती तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440