समाचार सच, हल्द्वानी। चोरो के हौसले इस कदर बुलंद है कि थाने से कुछ ही दूरी के पास बने मकान से लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने पुलिस की चौकसी के दावे को धता बताते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने पुलिस को उक्त मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाने से चंद कदमों की दूरी पर पत्रकार सरताज आलम का दुमंजिला मकान है। सरताज आलम ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर की निचली मंजिल में थे। जबकि रात दस बजे वह दूसरी मंजिल के दरवाजे का कुंडा लगाकर किसी काम से चले गये। देर रात करीब एक बजे जब वह लौटे तो कुंडा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जबकि अलमारी का कुंडा टूटा हुआ था। जिसमें भाई के विवाह के लिए रखी करीब साढ़े चार लाख की नगदी, जेवरात के अलावा मोबाइल फोन गायब था। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













