चोरों ने घर के बाहर से उड़ाया टैम्पो

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में वाहन चोर सक्रिय हो गए हैं। बेखौफ चोरों ने घर के बाहर खड़े टैम्पो पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पप्पू का बगीचा, इन्द्रानगर निवासी मो. उवैद उर्फ राजा पुत्र शाहिद मलिक ने कहा है कि उसने अपना टैम्पो संख्या यूके 04टीबी-0854 बीती 21 नवम्बर की रात घर के बाहर खड़ा किया था। अगली प्रातः जब वह उठा तो टैम्पो गायब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने टैम्पो की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार ने खोले जिम्मेदारियों के द्वार, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल समेत 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440