घर के बाहर खड़े ई रिक्शा से चोरों ने उड़ाया बैटरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पंत कॉलोनी कालाढूंगी रोड निवासी राम सिंह पुत्र गौर बहादुर ने कहा है कि उसने बीती रात अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया था। प्रातः जब वह ई-रिक्शा स्टॉर्ट करने लगा तो पता चला कि बैटरा गायब है। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440