समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने पुलिस की चौकस व्यवस्था की पोल खोलते हुए क्षेत्र की अलग -अलग स्थानों पर दो दुकानों में धावा बोल हजारों की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोटिया पड़ाव क्षेत्र के राकेश सिंह द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी सुभाष नगर में बाराही पेस्ट्री शॉप नाम से दुकान है बीते 29 अक्टूबर की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और अंदर रखी पांच हजार की नगदी चोरी कर ली। घटना का पता तब चला जब दुकानस्वामी अगले दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे जिसको देख वह समझ गया कि उसकी दुकान में अनहोनी घटना हो गई है पीड़ित ने उक्त मामले की सूचना तुरन्त पुलिस को दी।
वहीं दूसरी घटना भोटिया पड़ाव के दोनहरिया क्षेत्र में भी घटी जहां चोरों ने एक किराने की दुकान को निशाना बनाया जहां से चोरों ने दुकान के ताले तोड़ गल्ले में रखी नगदी व सामान हाथ साफ कर दिया। पीड़ित उर्वा दत्त शर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंप बताया कि दोनहरिया पर उसकी किराने की दुकान है जहां पर चोरों द्वारा दुकान के ताले तोड़ गल्ले में रखी नगदी, सिगरेट के डिब्बे समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













