बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से चोरों ने बंद घर से उड़ाई हजारों की नगदी व जेवरात

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में चोरी वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बेखौफ चोरों को पुलिस डर नहीं सता रहा हैं। वह मौके फायदा उठा कर एक के बाद एक घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीते दिवस भी अज्ञात चोरों ने यहां एक बंद घर में घुसकर हजारों की नगदी व जेवरात पार कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

मलिक का बगीचा निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल करीम ने बताया कि वह बीती 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव गया हुआ था। जब आज प्रातः वह लौटा और घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख भौंचक्का रह गया। सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और बक्से में रखी 12 हजार की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर में ताला लगा हुआ था। चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

आपकों बता दें कि इस थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरी की यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पूर्व में भी चोर कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन पुलिस अभी तक किसी का भी खुलासा नहीं कर पाई है। जिसके चलते चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस चोरी की घटनाओं की रोकथाम तो दूर रात्रि गश्त करना तक मुनासिब नहीं समझ रही है। जिसके चलते क्षेत्र में आए दिन वारदातें हो रही हैं। पुलिस चोरों को पकड़ने के बजाय सटोरियों को पकड़ कर अपनी पीठ स्वयं ही थपथपा रही है। जिसके चलते लोगों के मन में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंगलों में फलों की बहार से बचेंगे वन्यजीव! हल्द्वानी में 51 फलदार पौधों और 451 आम के बीजों का अनूठा अभियान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440