समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने निर्माणाधीन मकान से पानी की मोटर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में हरिपुर नायक कमलुवागांजा निवासी गोविन्द बल्लभ भट्ट ने कहा है कि उसका क्षेत्र में ही निर्माणाधीन मकान है। जिसमें बीती रात चोरों ने धावा बोलकर पानी की मोटर समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



