कोतवाली से कुछ दूरी पर चोरों ने तीन दुकानों में लगायी सेंध, नगदी और सामान पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां कोतवाली से कुछ कदम की दूरी पर पलटन बाजार में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने पलटन बाजार स्थित गढ़वाल साड़ीज, बाबा कलेक्शन, मीनाक्षी फैशन की सीलिंग तोड़कर वहां से नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलटन बाजार में गढ़वाल साड़ीज, बाबा कलेक्शन और मीनाक्षी फैंशन की दुकान हैं। आज जब सुबह इन दुकान के स्वामी पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने देखा कि उनकी दुकान से नगदी के साथ-साथ कीमती सामा भी गायब था। जिसकी सूचना पुलिस का दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। व्यापारियों ने बताया कि पूर्व में भी इसी प्रकार की घटना घंटाघर स्थित गेलार्ड, गुप्ता हैंडलूम और अरविंद कलेक्शन में हुई थी। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440