Thieves challenged the Traffic Nagar Chowki police, raided a closed house, cleaned their hands on jewelery and cash worth lakhs
समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस अपराध रोकने के दावे तो कर रही है, लेकिन इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। विगत दिनों चोरों ने यातायात नगर चौकी पुलिस को चुनौती देते हुए क्षेत्र में एक बंद मकान में धावा बोला है। चोरो ने वहां से लाखों के सोने के आभूषण सहित लाखों की नगदी पर हाथ साफ किया है। घटना के दौरान परिवार के लोग बरेली राममूर्ति अस्पताल में उपचार के लिये गये हुए थे। इधर पीड़ित परिवार की ओर से दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
टीपीनगर चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में करायल जौलासाल पोस्ट आनन्दपुर निवासी खीमानन्द पिरसाली ने कहा है कि वह बीती 22 जनवरी को अपनी पत्नी के इलाज के लिए बरेली गया हुआ था। इस चोरों ने उसके घर के ताले तोड़ दिए और सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसका पता उसके किराएदारों को 28 जनवरी की प्रातः चला तो उन्होंने दूरभाष पर उसे सूचना दी। जब उसने घर पहुंच कर देखा तो पाया कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। जबकि कमरे में रखी दो लाख रुपये की नगदी के अलावा मांग टिका, कानों की रिंग, नथ, हार, मंगलसूत्र, पौजी, कंगन, अंगूठी, गले की चैन आदि गायब थी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी जांचे जा रहे हैं। शीघ्र मामले का खुलासा कर चोर सलाखों के अंदर होंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















