समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने एक और स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से स्कूटी बरामद करने की गुहार लगाई है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में लाइन नंबर 18 आजाद नगर निवासी परवेज खान ने कहा है कि उसने बीती 16 मई की शाम अपनी स्कूटी संख्या यूके 04वाई-5159 को कालाढूंगी रोड में खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने परिचित से मिलने चला गया। जब वह वापस लौटा तो स्कूटी गायब थी। उसने स्कूटी की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसकी सूचना उसने घटना वाले दिन ही मंगल पड़ाव चौकी पुलिस को दे दी थी। इसके बाद वह किसी जरूरी काम से बरेली चला गया। जिसके चलते वह घटना के बाद तहरीर नहीं दे पाया। इधर बरेली रोड से लौटने के बाद अब पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने स्कूटी चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










