समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमणकाल में लगे कोविड कर्फ्यू के दौरान चोरों ने दो घरों में दस्तक दे डाली। एक घर से कुछ हाथ न लगने पर चोर दूसरे घर से एलईडी को चादर में लपेट कर ले उड़े। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार 18 जून की रात चोरों ने बनभूलपुरा क्षेत्र में दो घरों में चोरी करने के चलते घुस गये। पहले वह निर्माणधीन मकाने जो लाईन नं. 18 नई बस्ती में रहने वाले मोहम्मद तस्लीम का था जहां पर उन्होंने दरवाजे का ताला तोड़ अन्दर खंगालने लगे लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इस पर चोरों ने पड़ोस में रहने वाले नाजिम सैफी के घर को निशाना बना लिया। घटना के समय परिवारजन गहरी नींद में सो रहे थे। प्रातः जागने पर परिजनों ने घर में लगी एलईडी टीवी व चादर गायब देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले में नाजिम की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










