समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा एक घर पर धावा बोलकर वहां से दो मोबाइल फोन उड़ा लिये। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में मोहम्मदी मस्जिद, वार्ड 31 निवासी यामीन खान पुत्र नियाजुला खान ने कहा है कि बीती रात उसका परिवार खाना खाने के बाद सो गया। जब प्रातः उठे तो कमरे में रखे दो मोबाइल फोन गायब मिले। चोरों ने वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि कमरे में सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



