कार में रखा जेवरात व नगदी भरा पर्स चोरों ने उड़ाया, पीड़ित ने दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अपने निर्माणधीन भवन को देखने के लिए कार से पहुंचे मां बेटों की कार से चोरों ने कार में रखा नगदी व जेवरात भरा पर्स पार कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी नीरज भट्ट ने कहा है कि वह बीती 17 नवम्बर को अपने निर्माणाधीन भवन की देखरेख को गया था। इस बीच उसने अपनी कार घर के सामने ही खाली प्लाट में खड़ी कर दी। इस बीच चोरों ने कार में रखा उसकी मां का पर्स उड़ा लिया। पर्स में 15 हजार की नगदी समेत सोने के जेवरात बताए जा रहे हैं। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440