समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के पटेल चौक में खड़ी स्कूटी पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है
पुलिस को सौंपी तहरीर में हिम्मतपुर, कुंवरपुर निवासी घनश्याम तिवारी ने कहा है कि वह बीती 17 जनवरी की शाम किसी काम से बाजार आया हुआ था। जहां उसने अपनी स्कूटी पटेल चौक में पार्क कर दी। जब वह कुछ देर बाद लौटा तो स्कूटी अपने स्थान से गायब मिली। उसने स्कूटी की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस से स्कूटी बरामदगी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















