समाचार सच, हल्द्वानी। अज्ञात चोरों ने घर की बालकनी का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाते हुए वहां से हजारों की नगदी व मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गैस गोदाम निवासी तृप्ता सयाना पत्नी गिरीश सिंह सयाना द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती रात परिवारजन खाना खाने के बाद सो गये। इस बीच उनका बालकनी का दरवाजा खुला रह गया। जब प्रातः उठे तो कमरे में रखा टेबलेट, मोबाइल फोन व एक बैग गायब था जिसमें 10 हजार रूपये की नगदी बताई जा रही है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



