यह सरकारी बैंक 7 जनवरी से हो सकता है प्राइवेट, सरकार का बड़ा फैसला

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। यदि आप आईडीबीआई बैंक के ग्राहक है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बता दें सरकार द्वारा बैंक प्राइवेटाइजेशन को लेकर काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से एक और बैंक के निजीकरण पर काम चल रहा है। माना जा रहा है कि 07 जनवरी तक इस बैंक को प्राइवेट कर भी दिया जाएगा। जिससे लाखों ग्राहकों पर असर पड़ने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि आईडीबीआई बैंक के शेयर गुरूवार को हाई 60.60 रूपये पहुंच गए। शेयरों में यह तेजी बुधवार को निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा प्राइवेटाइजेशन के लिए शुरुआती बोलियां मंगवाने की समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद आई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक के प्राइवेटाइजेशन के लिए शुरुआती बोलियां दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 7 जनवरी कर दी है। इससे पहले अभिरुचि पत्र या शुरुआती बोली दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 दिसंबर थी।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वहीं सरकार और एलआईसी, आईडीबीआई बैंक में अपनी 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। इसके लिए आईडीबीआई बैंक ने संभावित खरीदारों से अक्टूबर में बोलियां आमंत्रित की थीं। लेनदेन सलाहकारों को समयसीमा में विस्तार के कुछ अनुरोध मिले थे, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एक नोटिस में कहा है कि अब अभिरुचि पत्र (ईओआई) जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर, 2022 से बढ़ाकर सात जनवरी 2023 कर दी गई है। ईओआई की प्रतियां जमा करने की अंतिम तिथि भी 23 दिसंबर से बढ़ाकर 14 जनवरी कर दी गई।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पिछले एक महीने में आईडीबीआई बैंक के शेयर प्राइस में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 0.84 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले छह महीनों में बेंचमार्क इंडेक्स में 19 फीसदी की बढ़त के मुकाबले यह 76 फीसदी बढ़ गया। आपको बता दें कि आईडीबीआई बैंक के शेयर आज गुरुवार को इंट्रा डे ट्रेड में 59.30 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले पांच दिनों में यह शेयर लगभग 2 पर्सेंट तक चढ़ा है। ल्ज्क् में यह शेयर 24.97ः चढ़ गया।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440