30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ये अधिकारी, विजिलेंस का भ्रष्टाचार पर जोरदार वार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार में गुरूवार को मंडी निरीक्षक को उत्तराखंड विजिलेंस टैªप टीम ने 30 हज़ार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निरीक्षक ने लकड़ी मंडी और आरा मिल व्यापारी से लाइसेंस ट्रांसफर करने के एवज में 30 हज़ार रुपये की रिश्वत माँगी थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके घर और दफ्तर पर भी विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर अहम दस्तावेज बरामद किए।

उत्तराखंड में विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विजिलेंस को 29 नवम्बर को हैल्प लाईन न0 1064 पर शिकायत मिली कि एक व्यक्ति अपनी आरा मिल व लकड़ी के थोक व्यापारी का लाइसेस पुत्र के नाम पर ट्रांसफर करवाना चाह रहा है। इसके लिए वह कृषि मंडी निरीक्षक शिवमूर्ति सिंह के पास गया। जहां शिवमूर्ति ने व्यापारी से बिना रिश्वत के लाइसेंस ट्रांसफर नहीं करने की बात कही। इस शिकायत की विजिलेंस ने गोपनीय जांच कराई और जानकारी सही पाई गई।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

विजिलेंस ने तत्काल ट्रैप टीम गठित कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरूवार को जैसे ही व्यापारी शिवमूर्ति के पास गया तो उसने 30 हजार में काम करने की बात कही। व्यापारी ने रिश्वत की रकम शिवमूर्ति को दी तो मौके पर विजिलेंस ने रंगे हाथ उसको गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि निदेशक विजिलेंस ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए उचित इनाम दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। इधर, आरोपी शिवमूर्ति सिंह पुत्र जयनारायण सिंह निवासी खपमटहा ,थाना हमड़या ,मजला प्रयागराज उ0प्र0 हाल निवास मंडी समिति कॉलोनी ज्वालापुर, हरिद्वार को विजिलेंस टीम देहरादून ला रही है। जहां आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440