समाचार सच, हल्द्वानी। बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी से हजारों की ठगी का मामला प्रकाश में आया पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार विवेकानंद इन्क्लेव मल्ली बमौरी निवासी बैंक कर्मी मोहन अधिकारी ने बीते दिनों फेसबुक में एक सेनेटाइजर कम्पनी का विज्ञापन देखा उन्होंने विज्ञापन में दिए नम्बरों पर सम्पर्क करने पर फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि वह हरियाणा में सेनेटाइजर की फैक्ट्री संचालित करता है और डीलरों की तैनाती कर रहा है लिहाजा वह हल्द्वानी की डीलरशिप ले सकते हैं। इस पर मोहन अधिकारी फोन करने वाले के झांसे में आ गये और डीलरशिप के लिए हामी भर दी तथा 2 लाख रूपऐ का सेनेटाइजर भेजने की डिमांड रखी इसके एवज में कम्पनी संचालक ने उनसे बैंक खाते में कुछ रकम जमा करने को कहा उसके द्वारा बताई गई रकम जमा करने के बाद मोहन अधिकारी से ओर पैसे की डिमांड की। इस तरह अलग – अलग किश्तों में मोहन अधिकारी के द्वारा 50 हजार रूपये की रकम फोन करने वाले शख्स के खाते में जमा कर दी। लेकिन मोहन अधिकारी को सेनेटाइजर की डिलीवरी नहीं दी गयी। कम्पनी संचालक उससे ओर पैसे की डिमांड करने लगा। मोहन अधिकारी के अनुसार अब संचालक ना ही सेनेटाइजर भेज रहा है और ना ही रकम लौटा रहा है। तंग आकर मोहन अधिकारी ने पुलिस की शरण में जाकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










