तीन दिवसीय उर्स का कुलशरीफ के साथ समापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण काल के चलते चोरगलिया रोड स्थित जलाल शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का सोमवार को कुल शरीफ के साथ समापन हो गया। ज्ञात हो कि कोविड कर्फ्यू के चलते उर्स को शुक्रवार देर सायं प्रारम्भ किया जो कोरोना संक्रमण के चलते सादगीपूर्ण वातावरण में मनाते हुए आज सुबह कुल शरीफ के साथ समापन कर दिया गया। जिसमें मुल्क में अमन-चैन कायम रहने व कोरोना संक्रमण से निजात की दुआएं की गई। बताते चले कि उक्त उर्स कोरोना संक्रमण काल से पूर्व लगभग एक सप्ताह तक चलता था जिसमें बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले इत्यादि एवं दुकानें लगाकर कई कार्यक्रम भी किए जाते थे। लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस बार यह कार्यक्रम तीन दिन में ही सादगी के साथ समाप्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440