अलग – अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें

Three people died in separate incidents

समाचार सच, हल्द्वानी। अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से चाफी भीमताल निवासी 38 वर्षीय कमल चौनाल पुत्र उमेश चौनाल बमेठा बंगर, खीमा हल्दूूचौड़ में रहता था और सिडकुल में मजदूरों का सुपरवाइजर था। बताया जाता है कि बीती रात वह अपने कमरे में अचेतावस्था में पड़ा मिला। इस पर परिजन उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार विषपान के सेवन से उसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें -   19 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र 2026, जानिए घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और जरूरी नियम

वहीं दूसरी घटना में एक महिला ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जाता है कि मूलरूप से पीलीभीत निवासी 28 वर्षीय प्रीति पुत्र ओमकार कुंवरपुर में रहकर खेतों में बंटाईदारी का काम करती थी। बीती शाम उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए एसटीएच ले गए। जहां उसकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाई अलर्ट! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, एक दिन पहले सीएम धामी करेंगे निरीक्षण

उधर रूद्रपुर निवासी युवक के शव को भी पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि दूधिया नगर रूद्रपुर निवासी 23 वर्षीय अनिल शर्मा पुत्र होरी लाल शर्मा 25 जनवरी को घर से लापता हो गया था। उसका शव जंगल में पड़ा मिला था। जिसे जानवर नोंच चुके थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440