त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को जिला स्तर पर कवायद तेज

खबर शेयर करें

-जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने को विकासखण्डवार जोनल मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारी किये नियुक्त

समाचार सच, हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर कवायद तेज हो गयी है। इसीक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने विकासखण्डवार जोनल मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। जिला पंचायत मुख्यालय नैनीताल हेतु जोनल मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारी का दायित्व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को, विकासखण्ड हल्द्वानी हेतु नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को, विकासखण्ड कोटाबाग हेतु उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, विकासखण्ड रामनगर हेतु उप जिलाधिकारी रामनगर, विकासखण्ड धारी हेतु उप जिलाधिकारी धारी, विकाखण्ड ओखलकाण्डा हेतु महाप्रबन्धक कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम, विकासखण्ड बेतालघाट हेतु उप जिलाधिकारी कोश्याकुटोली, विकासखण्ड रामगढ़ हेतु उप जिलाधिकारी नैनीताल, विकासखण्ड भीमताल हेतु उप निदेशक एटीआई रेखा कोहली को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती दरों पर सरकार के खिलाफ आक्रोश

श्री बंसल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला नैनीताल सदस्य जिला हेतु मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार को, विकासखण्ड ओखलकाण्डा में सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव हेतु अधिशासी अभियंता पेयजल निगम गंभीर सिंह तोमर को, विकासखण्ड धारी में सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव हेतु कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज सिंह को, विकासखण्ड रामगढ़ में सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव हेतु अधिशासी अभियंता एचसी सिंह भारती को, विकासखण्ड बेतालघाट में सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव हेतु अधिशासी अभियंता एएस नेगी को, विकासखण्ड भीमताल में सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव हेतु प्रभागीय वनाधिकारी नितिशमणि त्रिपाठी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -   ५ फरवरी २०२५ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

श्री बंसल ने बताया कि विकासखण्ड हल्द्वानी में सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव हेतु अधिशासी अभियंता अशोक कटारिया को, विकासखण्ड रामनगर में सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत का चुनाव हेतु प्रभागीय वनाधिकारी बीपी सिंह को, विकासखण्ड कोटाबाग हेतु प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। श्री बंसल ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, एवं समयबद्धता से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विकासखण्डों के लिए 45 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की भी नियुक्ति की गयी हैं तथा 6 निर्वाचन अधिकारी व 32 सहायक निर्वाचन अधिकारी आरक्षित रखे गए हैं।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440