कार के खाई में गिरने से तीन युवक घायल, पुलिस ने 108 की मदद से पहुंचाया अस्पताल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मालदेवता द्वारा जोलियों के निकट एक कार के सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरने के चलते कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंच पुलिस ने तीनों घायल युवकों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिये कोरोनेशन अस्पताल मे भर्ती करा दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि समय लगभग 23.55 बजे थाना रायपुर थाना पुलिस को सिटी कन्ट्रोल रूम ने सूचना दी गयी कि मालदेवता द्वारा के निकट एक कार सड़क से नीचे खाई में गिर गयी है जिसमें 2-3 लोग घायल हैं। सूचना पर थाना रायपुर पुलिस ने तत्काल बचाव व राहत सामग्री रस्सी टॉर्च आदि उपकरणों के साथ घटनास्थल मालदेवता द्वारा जोलियों के पास पहुंचे तो एक कार यूके07 टीबी-3207 (आई 10) सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। कार में सवार तीन लोग जो घायल हो गये थे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेसक्यू कर उन्हंे बाहर निकाला जिनकी पहचान अमित खत्री (25) पुत्र महेंद्र खत्री निवासी डांडा लखोण्ड आईटी पार्क रायपुर देहरादून, सूरज (20) पुत्र गंभीर व शादाब (22) पुत्र रिजवान निवासी ग्राम थिथोला लंढौरा थाना मंगलौर रुड़की हरिद्वार के रूप में हुई पुलिस ने तीनों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440