दो महिलाओं पर काल बन झपटा बाघ, एसटीएच में भर्ती

खबर शेयर करें

-वन विभाग की टीम ने लिया इलाके का जायजा

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के आस-पास जंगजी जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी बानगी यहां गौलापार के दानी बंगर मेें देखने में आयी जब दिनदहाड़े बाघ ने घास काटने गयी दो महिलाओं पर कालीनगर क्षे़त्र में हमला बोल दिया। बाघ के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हमले में घायल दोनों महिलाओं को गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर वन विभाग की टीम ने जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -   किन्नर बधाई राशि पर विवाद, रजनी रावत ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

मिली जानकारी के मुताबिक दानी बंगर क्षेत्र की महिलाएं घास काटने गई थी। घास काटने के दौरान बाघ ने दो महिलाओं खष्टी देवी और मुन्नी देवी पर अटैक कर दिया। इससे वहां मौजूद अन्य महिलाओं में भी चीख-पुकार मच गई और हल्ला मचाने से बाघ महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर जंगल की ओर भाग गया। इधर ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में लेकर आए। इधर अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र मेें टाइगर की मूमेंट देखी गई थी। घटना के बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने यहां आकर क्षेत्र का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -   पंतनगर में गुंडागर्दी: 10 हजार और मोबाइल न देने पर युवक पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440