आज दिनांक ९ अक्टूबर रविवार का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

खबर शेयर करें

श्री संवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु कन्यार्क आश्विन मास शुक्ल पूर्णिमा तिथि २३गते आज़ शरद पूर्णिमा यानि कोजागर पूर्णिमा पर्व है आज़ सायंकाल भगवती महालक्ष्मी पूजन किया जाता है चन्द्रमा पूजन व दर्शन से रोग शोक दूर होते हैं।
सूर्योदय ६/१५ बजे सूर्यास्त ५/४६ बजे राहु काल ४/३० से ६ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० से १२/३८ बजें तक।

राशि फल
मेष राशि कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। व्यवसाय में परिवर्तन योग बन सकता है।
वृष राशि शुभकार्य कार्य में व्यय होगा रोजगार में उन्नति व परिवर्तन योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा

मिथुन राशि व्यापार में सफलता मिलेगी। लेकिन ऋण लेने देन में सावधानी बरतें। वाणी में संयम रखें। शिक्षा सम्बन्धी लाभ मिलेगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी।
कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है ।
सिंह राशि स्वास्थ्य शिथिल रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। राजनीति में उतार चढाव हो सकता है । व्यापार में सफलता व उन्नति का योग बन रहा है।
कन्या राशि सन्तान पक्ष से विशेष खुशियां मिलेगी। भूमि भवन सम्बन्धी कार्य पूर्ण होंगे। व्यय की अधिकता रहेगी अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है।
तुला राशि रोजगार से सम्बंधित चिन्ता रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। लेकिन सन्तान पक्ष से विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा। दैविक बाधाएं शान्त होंगी।
तुला राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। व्यवसाय में पदोन्नति या स्थान परिवर्तन योग बन रहा है।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी भूमि सम्बन्धी लाभ मिलेगा।
मकर राशि सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये कार्य की योजना बन सकती है।
कुम्भ राशि मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। वाहन सम्बन्धी लाभ होगा । पदोन्नति या नया कार्य आरंभ करने का योग बन रहा है।
मीन राशि कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक धन लाभ होगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। अचानक भूमि भवन सम्बन्धी लाभ हो सकता है।
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440