आज ब्रज में होरी रे रसिया… जैसे पारंपरिक गीतों पर हरि शरणं जन द्वारा आयोजित होली महोत्सव में जमकर बही फगुनी बयार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरिशरणंजन के सहयोग तथा वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के सानिध्य में आज शनिवार को यहां श्री तिरुपति बैंकेट हॉल में कुमाऊं एवं ब्रज होली महोत्सव का आयोजन किया हुआ। इस मौके पर जहां शहर की महिला संगीत समितियों ने होली गायन कर उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया वहीं भजन गायक विवेक शर्मा ने ब्रज होली के गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती प्रेमा जोशी एवं साथियों द्वारा होली गायन से किया गया। तद्पश्चात सुर साधना संगीत समिति लोहरियासाल ने कान्हा तृझे जाने न दूगी, जज फार्म समिति ने होली खेलन आये मथुरा के बाके, आदर्श महिला ग्रुप द्वारा होली खेलन कैसे जाऊं सखीरी हरि हाथन पिचकारी रहत, गोरी महेश्वर समिति की भावना पाण्डे व सदस्यों द्वारा अवधपुरी होली खेलन आये मां अंजनी के लाल, आज ब्रज में होरी रे रसिया…आदि होली के गीतों से पूरा वातावरण होलीमय बना दिया। वहीं भजन गायक विवेक शर्मा ने सर्वप्रथम सिद्धी को दाता विघ्न विनाशक होली खेलत गिरजापति नन्दन गीत से होली गायकी की शुरूआत की। उसके बाद उन्होंने ब्रज की होली गीतों से सभी भक्त श्रद्धालुओं झूमें। कार्यक्रम में फूलों की होली देख उपस्थित लोग भाव-विभोर हो गए।

यह भी पढ़ें -   13 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस अवसर पर श्री हरिशरणंजन प्रमुख श्री गोविन्द दास भाईजी ने सभी उपस्थित माताओं, बहनों व होली प्रेमियों को होली की बधाई देते हुए सभी को शतायु होने की कामना की। उन्होंने समाज में फैल रही नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि इस होली में सभी प्रकार के नशों से दूर रहे।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

कार्यक्रम सहयोगी वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पाण्डे, महामंत्री पद्मादत्त पाण्डे, पूर्व अध्यक्ष तारा दत्त पाण्डे, हल्द्वानी क्रियाशाला के अध्यक्ष एनबी गुणवंत, व्यापारी नेता नवीन चन्द्र वर्मा, विपिन गुप्ता, धीरज पाण्डे, डीके बल्यूटिया, भगवती बिष्ट, एलडी पाण्डे, मधुकर गुप्ता, मंयक शर्मा, रुपेन्द्र नागर सहित विभिन्न संस्थाओं व समितियों के पांच सौ से अधिक लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440