आज 08 दिसम्बर 2025 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ८ दिसम्बर २०२५ सोमवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क २३ गते मार्गशीर्ष मास चान्द्रमास से पौष कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि सोमवार सूर्याेदय ६/५८ बजे सूर्यास्त ५/८ बजे राहु काल ७/३० बजे से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति होगी और नया कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा। सेहत में थोड़ी गिरावट संभव है, लेकिन समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि
रुके हुए काम तेजी से पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है तथा नौकरी में बदलाव की संभावनाएँ बनी रहेंगी।

मिथुन राशि
मित्रों का पर्याप्त सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकती है। नौकरी में परिवर्तन या किसी नई दिशा की शुरुआत संभव है। राजनीति में उतार-चढ़ाव दिखाई देंगे। परिवार में संतोष व सुख की अनुभूति रहेगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा, उद्यान विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी

कर्क राशि
घर में किसी शुभ कार्य या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। मन को शांति और सुकून मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग और सेहत में सुधार से प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि
कैरियर संबंधी चिंताएँ कम होंगी। कुछ अधूरे कार्य पूरे होंगे। नौकरी व व्यापार में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। श्री गणेश जी की कृपा से मनोकामनाएँ पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा।

कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा। संतान से संबंधित चिंताओं में राहत मिलेगी। नौकरी में उन्नति के साथ परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा और नए कार्य की योजना तैयार हो सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य में हल्की गिरावट की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा। संतान से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक यात्रा संभव है। संतान पक्ष से राहत प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, परंतु संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें -   आज 12 दिसम्बर 2025 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

धनु राशि
घर-परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा का लाभ होने की पूरी संभावना है।

मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू किए जा सकते हैं। कैरियर से जुड़े सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सतर्क रहें। अनावश्यक यात्रा से बचने की कोशिश करें, क्योंकि इसकी संभावना भी बन रही है।

मीन राशि
विवादों से दूर रहें। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा संभव है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440