इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार है तोरई

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। तोरई गर्मियों में खासतौर पर खाएं जाने वाली हरी सब्जी है। इसमें विटामिन सी, ए, बी, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, मैग्नीज आदि तत्व व एंटी-ऑक्सीेडेंट्स गुण होेते हैं। यह एक बेल वाली सब्जी है जिसके फल, पत्ते, जड़ और बीज सभी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। खासतौर पर गर्मियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।
तो आइए जानते हैं तोरई खाने के बेमिसाल फायदे –
दिल रखे स्वस्थ
तोरई में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करता है। इससे दिल स्वस्थ रहता है। ऐसे में हार्ट अटैक व दिल संबंधी समस्याओं के होने का खतरा कम रहता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए डेली डाइट में तुरई शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर तुरई तेजी से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती है।
डायबिटीज रखे कंट्रोल
तोरई में पेप्टाइड और एल्कलॉइड तत्व पाए जाते हैं। इनसे मेटाबॉलिज्म बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में तुरई का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
वजन रहेगा कंट्रोल
तोरई में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे मं वजन बढ़ने की समस्या से आराम रहता है। इसलिए मोटापे से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
लिवर करे डिटॉक्स
इसमें पानी अधिक मात्रा में होने से लिवर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। ऐसे में शरीर का बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
विटामिन ए, बी, सी व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर तोरई आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम करती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440