उत्तराखंड में 1 बजे तक कुल 33.33 फीसदी हुआ मतदान, देखिए अभी तक का पांचों सीटों का मत प्रतिशत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 1 बजे तक 37.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। 1 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर 40.64 प्रतिशत हुआ है। इसके बाद हरिद्वार लोकसभा सीट पर 39.41ः मतदान हुआ है. पौड़ी लोकसभा सीट पर 36.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। टिहरी लोकसभा सीट पर 35.29 प्रतिशत और अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम मतदान कम 32.60 प्रतिशत हुआ है।

यह भी पढ़ें -   काठगोदाम में नशे पर वार, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

बता दें कि सुबह 9 बजे तक उत्तराखंड में कुल 10.54 फीसदी मतदान हुआ है. टिहरी लोकसभा सीट में 10.23 फीसदी मतदान हुआ है. हरिद्वार लोकसभा सीट पर 12.49 फीसदी मतदान हुआ है। गढ़वाल लोकसभा सीट पर 9.46 फीसदी मतदान हुआ है. अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर 10.13 फीसदी मतदान हुआ है। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर 9.83 फीसदी मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें -   कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 4.95 करोड़ की लागत से ढोलीगाँव-डानशीली-गडूडा मोटर मार्ग का किया शिलान्यास

जबकि 11 बजे तक कुल 24.83 फीसदी मतदान हुआ है. टिहरी लोकसभा सीट में 23.23 फीसदी मतदान हुआ है। हरिद्वार लोकसभा सीट में 26.47 फीसदी मतदान हुआ है। गढ़वाल लोकसभा सीट में 24.43 फीसदी मतदान हुआ है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट में 22.21 फीसदी मतदान हुआ है। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट में 26.46 फीसदी मतदान हुआ है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440