उत्तराखण्ड में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत, होटल में पंखे से लटका मिला शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। दिल्ली के पर्यटक की ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव होटल के कमरे में लटका मिला। होटल कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को आईएसबीटी स्थित एक होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचना देकर बताया, नार्थ इस्ट दिल्ली के करावल नगर के हाउस नंबर 14 और गली नंबर 13 निवासी कश्यप (22) ने 20 अप्रैल की रात होटल में कमरा बुक कराया था।

रविवार को पैसे देने के बाद कमरे में चला गया, लेकिन सोमवार सुबह कमरे से बाहर नहीं आया। कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह पंखे से लटका था।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर पंखे से लटके युवक को नीचे उतारकर अस्पताल भेजा, लकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया, युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440