समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम व हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यापारियों ने कई मांगें उठाई हैं। देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड्वाल, संगठन मंत्री पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से जारी बयान में काठगोदाम से इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग उठाई है। साथ ही कहा है कि काठगोदाम से जम्मू के लिए गरीब-रथ जल्दी शुरू की जाए। व्यापारी नेता प्रेम चौधरी, रजत माहेश्वरी, मनीष वर्मा ने कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 में व टिकट खिड़की के पास भीषण गर्मियों के समय पानी की सुविधा होनी चाहिये। उन्होंने महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 2 व 3 में जल्द शौचालय सुविधा की मांग की है। इसके अलावा हल्द्वानी स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की स्टॉपेज समय सीमा बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










