व्यापारियों ने जताया इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन का समाचार मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने डॉ श्रीमती इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि इंदिरा जी का आकस्मिक निधन हल्द्वानी वासियों एवं उत्तराखंड के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, उनके द्वारा किये गए विकास कार्यों कार्य हमेशा हमें उनकी याद दिलाते रहेंगे। उनके कार्य करने की क्षमता का विरोधी भी लोहा मानते थे। जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने कहा कि उनके निधन की खबर सुनते ही जैसे हल्द्वानी अचानक ठहर सी गयी हो, उनके द्वारा व्यापारियों के लिए समय समय पर दिया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। निधन पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, गीता बिष्ट, ममता बिस्ट, ज्योति मेहता, विनीता शर्मा, सुरभि महरोत्रा,युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, परमजीत पम्मा,प्रदेश संगठन मंत्री नवीन पांडे सन्नू, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, राजेश अग्रवाल, हितेंद्र भसीन, नवनीत राणा, चंद्र शेखर पंत, जिला कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, लाला जायसवाल, कौशलेंद्र भट्ट, संजय गुप्ता, सोनू पूरी, अरविंद चौहान, चरणजीत सिंह बिंद्रा आदि व्यापारियों ने शोक प्रगट किया।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440