रविवार को पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु लागू रहेगी यातायात डायवर्जन व्यवस्था

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। रविवार को श्री कैंची धाम यात्रा रूट में वाहनों का दबाव अधिक होने पर प्रातः 07.00 बजे से पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु लागू रहेगी यातायात डायवर्जन व्यवस्था

  • नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जाएगा ।
  • भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन भीमताल में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।
  • भवाली तिराहा से कैंची धाम की ओर पर्यटक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • कैंची धाम क्षेत्र होकर अन्यत्र पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक वाहन खुटानी से मुक्तेश्वर व रामगढ़ होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी से मुक्तेश्वर- रामगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • ज्योलिकोट मार्ग से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन नैनी बैंड सैनिटोरियम बाईपास से नैनी बैंड तिरछाखेत से खुटानी से मुक्तेश्वर होकर जाएंगे या यातायात सामान्य होने तक गेठिया क्षेत्र में रुके रहैंगे।
  • अल्मोडा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से अपने गंतव्य को जाएंगे। अथवा यातायात सामान्य होने तक जनपद सीमा पर रोके जाएंगे।
  • आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि का आवागमन सुचारू रहेगा।
यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा

नोट-वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था सामान्य की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440