समाचार सच, हल्द्वानी। स्वराज हिन्द फौज ने सरकार से मांग करी है कि रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री को एम्स की तर्ज पर एक ट्रामा सेंटर बनाया जाय। संस्थापक एवं केन्द्रीय अध्यक्ष सुशील भट्ट द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में कई सामाजिक मुद्दों के साथ इस बात पर चर्चा की गई।
वर्चुअल के माध्यम से उन्होंने कहा कि रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री को आज तक उत्तराखंड का कोई भी नेता बहाल नहीं कर पाया, इसलिए जन भावनाओं को देखते हुए व हल्द्वानी में स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरतों को देखते हुए एचएमटी फैक्ट्री रानीबाग में उपलब्ध निष्प्रयोज्य भूमि में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस एम्स की तर्ज पर विकसित एक ट्रामा सेन्टर खोले जाने की आवश्यकता है, जिससे कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
वर्चुअल में मुख्य रूप से दिगम्बर दत्त फुलोरिया, सुरेश कपिल, दीप चंद्र पाठक, डॉ0 अवधेश तिवारी, ब्राह्मण उत्थान महासभा के अध्यक्ष पं. विशाल शर्मा, श्रीमती मंजू पाठक, कौशलेन्द्र भट्ट, राजेंद्र पाराशरी, गोपाल जोशी, श्रीमती आशा शुक्ला, राजीव सक्सेना, कमलेश पलड़िया, पुष्कर डसीला, पँ0 प्रमोद जोशी, तिलक काण्डपाल, दिलीप गोरियां व नारायण दत्त बड़ोला आदि लोग उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










