हरेला पर्व पर श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय प्रागण में किया वृक्षारोपण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय, प्रागण में हरेला पर्व के अवसर पर एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सभी छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों के सहयोग से संचालित हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधों के महत्व को समझना और वृक्षारोपण के माध्यम से प्राकृतिक संतुलन को सुधारना था।

यह भी पढ़ें -   होली के रंगों में सजी लोकसंस्कृति: ‘बरसत रंग फुहार’ पुस्तक का विमोचन”

प्राचार्य डॉ नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि देश भूमि उत्तराखंड में दैविक आपदाओं से रक्षा हेतु दो दिवसीय रुद्राभिषेक कार्य क्रम आयोजित किया गया। देवभूमि सहित पूरे देश में दैविक आपदाओं के निवारणार्थ शिव मन्दिर में अभिषेक किया गया। आज़ रुद्राभिषेक के बाद हरेला पर्व मनाया गया। जिसमें हरेला पर्व के विषय में बताया गया। साथ ही वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाप ने विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों को लगाने का कार्य संपन्न किया। इस दौरान लगाये गये वृक्षों की देखभाल और उनकी संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।
वृक्षारोपण में मुख्य रूप से महेश चंद्र जोशी, सचिन पाण्डेय, दीपक तिवारी, अनुराग जोशी, पान सिंह विष्ट, चौधरी समरपाल सिंह, अनिल मिश्रा, हेम चन्द्र जोशी, गोपाल पाण्डेय, आचार्य राकेश पंत, भवानी दत्त आदि ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440