तीन स्थानों पर ट्रैफिक लाईटों का ट्रायल शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस ने तीन स्थानों पर ट्रैफिक लाईटों का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसके बाद नगर के अन्य स्थानों में ट्रैफिक लाईटें संचालित की जाएंगी।
नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास समय-समय पर होते रहे हैं। इसके लिए नगर के कई स्थानों में ट्रैफिक लाईटें लगाई गई हैं। जिनका लंबे समय से संचालित होने का इंतजार था। कोरोना संक्रमणकाल के चलते इन लाईटों को सुचारू नहीं किया गया था। इधर अब कोविड कर्फ्यू में ढ़ील के बाद एक बार फिर सड़कों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने लगा है। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक लाईटों को संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत तीन ट्रैफिक लाईटों का संचालन शुरू कर दिया गया है। ट्रैफिक इंचार्ज राकेश मेहरा ने बताया कि ट्रायल के आधार पर कुसुमखेड़ा, लालडांठ व आईटीआई तिराहा में ट्रैफिक लाईटें संचालित की जा रही हैं। इनमें से कुसुमखेड़ा की ट्रैफिक लाईट को सुचारू रूप से संचालित करने की योजना है। जबकि लालडांठ व आईटीआई तिराहे की लाईटों के संचालन पर ट्रायल के बाद निर्णय लिया जाएगा। यदि इन स्थानों में ट्रायल सफल होता है तो अन्य स्थानों पर भी ट्रैफिक लाईटें सुचारू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक लाईटों वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। जो यातायात नियम तोड़ने वालों पर नजर रख रहे हैं। नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त कार्यवाही अमल में लाएगी।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440