ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तरकाशी जिले में एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक में 11 लोग सवार थे और रुड़की से उत्तरकाशी जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर बड़कोट राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रक अनियंत्रित हो कर डामटा के निकट रिखाऊ गदेरे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में 11 व्यक्तियों के सवार होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चार घायलों का रेस्क्यू कर लिया है। जिन्हें सीएचसी नौगांव ले जाया गया है। जबकि पांच घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। एक मृतक की शिनाख्त संदीप पुत्र धर्मा निवासी डंडेरी, थाना रुड़की व दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हुई हैं।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

घायलों में मोनू पुत्र राकेश निवासी डंडेरी थाना रुड़की, जावेद पुत्र ज़ाहिद निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, कपिल पुत्र रविशंकर निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, रज्जा पुत्र याकुब निवासी लखनोती थाना गंगो जिला सहारनपुर, ओयिन पुत्र साधूराम निवासी डंडेरी थाना रुड़की, जगतार पुत्र सलामत अली निवासी करौंदी थाना भगवानपुर, मुस्तफ़ा हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन निवासी लखनोती थाना गंगो सहारनपुर, राम कुमार पुत्र मालेराम निवासी डंडेरी थाना रुड़की और जावेद पुत्र अमजाद निवासी करौंदी थाना भगवानपुर हरिद्वार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   वन्यजीवों के लिए देवदूत बने डॉ. आशुतोष पन्त, टांडा जंगल में बनवाईं 20 जल हौदियां, अब लगाएंगे फलदार पेड़
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440