चोरी की योजना बनाते दो चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने चोरी की योजना बनाते दो युवकों को ताले तोड़ने के उपकरणों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें पुलिस ने कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार कोविड कर्फ्यू के अनुपालन व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी इसी दौरान वर्कशॉप लाइन में दो युवक पेड़ के नीचे संदिग्धावस्था में खड़े नजर आये, शक होने पर पुलिस कर्मियों ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से प्लाश, चाबियों का गुच्छा, सरिए के टुकड़े आदि सामान बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम अमित वाल्मीकि पुत्र मुन्ना लाल वाल्मीकि निवासी वाल्मीकि कॉलौनी कुल्यालपुरा व अरुण सागर पुत्र जगदीश सागर निवासी जजी कोर्ट के पास वैलजाली लॉज बताया पुलिस के अनुसार दोनों किसी दुकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440