टी-20 वर्ल्ड कप में सट्टा लगा रहे दो सटोरिए गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से टी-20 वर्ल्ड कप में सट्टा लगा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उक्त पकड़े गये दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

मुखानी थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान शुक्र बाजार के पास एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। तलाशी में उसके पास से 2810 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम मुनीष तोराहा पुत्र कृष्ण पाल निवासी फार्म नं 3 शिवाजी कॉलोनी डहरिया बताया है। इधर दूसरे मामले में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने भी एक सटोरिये को 1860 रूपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया सटोरिया बाबू खां पुत्र दिलावर खां निवासी निकट दुर्गा मंदिर, इन्द्रानगर टी-20 मैच में सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने पकड़े गये सटोरियों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी का ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को हो सकती है सुनवाई; साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440