दो सटोरिया नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो सटोरिये को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से उन्हें जेल दिया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस बीच राजपुरा श्मशान घाट के पास सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पीछा कर दो युवकों को दबोच लिया गया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवकों के पास से सट्टा पर्ची व 1140 रूपये की नगदी बरामद की गई। सटोरियों ने पुलिस को अपने नाम रवि कुमार पुत्र राम रतन व पवन कश्यप पुत्र गंगा प्रसाद निवासी गौलागेट टनकपुर रोड बताये हैं। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440