मकान गिरने से दो बच्चे मलबे में दबे, एक को सुरक्षित निकाला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून जिले के थाना सहसपुर अंतर्गत कोटडा बिरसनी में पक्का मकान गिरने से दो बच्चे मलबे में दब गए। एक लड़की को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया है, जबकि दूसरे का रेस्क्यू किया जा रहा है।

आपकों बता दें कि सोमवार को कोटडा बिरसनी में एक मकान अचानक धंस गया। मकान के एक हिस्से से मलबा गिरने से घर में मौजूद दो बच्चे दब गए। दोनों बच्चे नए मकान के नीचे पुराने मकान की छत पर थे। मौके पर पहुंची सहसपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस दौरान मकान के पीछे से सुरंग खोदकर एक आठ वर्षीय बालिका आस्था को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, बच्ची हादसे के डर से सहमी हुई थी, लेकिन ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं, मकान अभी एक 6 वर्षीय मासूम आरव फंसा हुआ है। उसका रेस्क्यू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा नवनिर्मित मकान का पिलर धंस जाने के कारण हुआ। बच्चे को बचाने के लिए टीम को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -   खराब मौसम ने रोकी मुलाकात, फिर भी अंकिता के परिवार तक पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो कॉल पर दिया मिलने का न्योता

मकान में प्लास्टर का काम चल था। लेबर ने भी इस दौरान भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि घर के अन्य सदस्य बाहर थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वतंत्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीडी उनियाल, थानाध्यक्ष सहसपुर नरेंद्र गहलोत थाने का पूरा पुलिस फोर्स मौके पर रेस्क्यू में लगा हुआ है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर समेत कई जनप्रतिनिधि रेस्क्यू कार्य में पुलिस टीम का सहयोग कर रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440