संस्कृत प्रतियोगिता में दिखा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा दो दिवसीय आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आज यहां समापन हो गया। यहां श्री हरगोविंद सुयाल विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में आयोजित संस्कृत नाटक और नृत्य समूह गान, वाद-विवाद श्लोकोच्चारण, आशुभाषण आदि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी कर अपनी कला का लोह मनवाया।

गुरूवार को समापन समारोह के मुख्यअतिथि नगर निगम के महापौर डॉ0 जोगेद्र सिंह रौतेला तथा प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे द्वारा प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है, जिससे उनके अन्दर छिपी हुई प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं।

जिला संयोजक डा0 नवीन चन्द्र जोशी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अनुशासित होकर और निर्भीक, निसंकोच होकर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने अन्दर छुपी हुई प्रतिभाओं को प्रदर्शित करना चाहिए तभी जाकर उन्हें आगे की उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता के नाटक में प्रथम दुर्गा दत्त कपिलाश्रमी, संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी द्वितीय, सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी तृतीय स्थान पर रहा। इसके साथ ही संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में राबाइका खुर्पाताल प्रथम, केवीएम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी द्वितीय, राबाइका दौलिया तृतीय स्थान रहा। जबकि समूह नृत्य में प्रथम स्थान पर राबाइका खुर्पाताल रहा। वाद विवाद में राबाइका पतलोट के आशु भाषण में प्रथम रहा। जबकि श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ का प्रथम स्थान रहा।

इधर प्रतियोगिता के प्रथम दिन कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक, संस्कृत नृत्य, समूह गान, वाद विवाद, श्लोकोच्चारण, आशुभाषण प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक एवं आरएसएस के नगर संघ चालक विवेक कश्यप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विवेक कश्यप ने कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा है हमें संस्कृत के प्रति अनुराग होना चाहिए जिससे हमारा जीवन व परिवार संस्कारवान हो सके।

प्रथम दिन प्रतियोगिता के नाटक में प्रथम स्थान श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ हल्द्वानी, द्वितीया राइसका पतलोट, तृतीय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ रहा। जबकि समूह गान में प्रथम दुर्गा दत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी, द्वितीय केवीएम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी और तृतीय राइका पश्या रहा। इसके साथ ही समूह नृत्य में प्रथम राबाइका दौलिया, द्वितीय राउमावि हरतोला और तृतीय स्थान पर आशानिकेतन पत्तापानी रहा। साथ ही संस्कृत आशुभाषण में प्रथम डीसीएम् पब्लिक स्कूल रामनगर, द्वितीय राइइका पतलोट और तृतीय स्थान सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी रहा। इधर श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम देवी दत्त दुर्गा दत्त संस्कृत विद्यापीठ रामनगर, द्वितीय सरस्वती विद्या मंदिर रामनगर, तृतीय स्थान राइका पतलोट ने प्राप्त किया।

जिला संयोजक डा0 नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 7 व 8 नवम्बर को राज्यस्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम में निर्णायक डा0 नारायण दत्त जोशी, डा0 देवेन्द्र प्रसाद हरबोला, जगदीश चन्द्र पाण्डेय, डा0 प्रकाश चन्द्र बहुगुणा, डिम्पल जोशी, गोपाल दत्त जोशी, दुर्गा दत्त गुणवन्त, नवीन चन्द्र जोशी, प्रकाश नैनवाल, संजय शाह शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डा चन्द्र प्रकाश उप्रेती व श्रीमती संगीता जोशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें श्रीमती जानकी त्रिपाठी जिला कार्यवाह चन्द्र शेखर भट्ट गोपाल दत्त जोशी श्रीमती संगीता जोशी व प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट डा नारायण दत्त जोशी थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



