दिल्ली और हरियाणा के दो कांवड़िए गंगा में डूबे, देवदूत बनकर पहुंची पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार में गंगा में स्नान करते हुए बह गए हरियाणा और दिल्ली के दो कांवड़ियों को जल पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया। जान बचाने पर कांवड़ियों ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली के शाहदरा से गंगाजल भरने हरिद्वार पहुंचे 17 वर्षीय रोहन जोधपुर भवन के पास गंगा में स्नान करना लगा। अचानक तेज बहाव में बहने लगा। ये देख श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। तभी पास में ही तैनात जल पुलिस के जवान विक्रांत, जानू पाल, सन्नी कुमार, गौरव शर्मा ने गंगा में डूबते हुए रोहन को बचा लिया। दूसरी तरफ सागर 18 वर्ष निवासी निवासी बालाडी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा भी गंगा में बह गया। जल पुलिस के जवानों ने खेतेश्वर भवन के पास रेस्क्यू करते हुए गंगा से बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि गंगा में डूब रहे दोनों कांवड़ियों को जल पुलिस की टीम ने बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकालकर ले आई। Two kanwariyas of Delhi and Haryana drowned in the Ganges, police arrived as angels

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440